Go Green Charitable Trust

Go Green Charitable Trust go green charitable trust

13/09/2022
02/09/2022
24/08/2022
24/08/2022
05/08/2020

I अगर आप लगातार तीन वर्ष तक इनकम टेक्स रिटर्न जमा करते हैं तो इसे कृप्या ध्यान से पढें NCOME TAX RETURN FILLING HELPS YOU IN

*Accidental Death* & *Compensation*

*(Income Tax Return Required)*

अगर किसी व्यक्ति की accidental death होती है और वह व्यक्ति पिछले तीन साल से लगातार इनकम टैक्स रिटर्न फ़ाइल कर रहा था तो उसकी पिछले तीन साल की एवरेज सालाना इनकम की दस गुना राशि उस व्यक्ति के परिवार को देने के लिए सरकार बाध्य है ।

जी हाँ,
आपको आश्चर्य हो रहा होगा यह सुनकर लेकिन यह बिलकुल सही है
और
सरकारी नियम है ,

उदहारण के तौर पर अगर किसी की सालाना आय क्रमशः
पहले दूसरे और तीसरे साल चार लाख,पांच लाख और छः लाख है
तो उसकी औसत आय पांच लाख का दस गुना मतलब पचास लाख रूपए उस व्यक्ति के परिवार को सरकार से मिलने का हक़ है।

ज़्यादातर जानकारी के अभाव में लोग यह क्लेम सरकार से नहीं लेते हैं ।

जाने वाले की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता है लेकिन अगर पैसा पास में हो तो भविष्य सुचारू रूप से चल सकता है ।

अगर लगातार तीन साल तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो ऐसा नहीं है कि परिवार को पैसा नहीं मिलेगा लेकिन ऐसे केस में सरकार एक डेढ़ लाख देकर किनारा कर लेती है लेकिन अगर लगातार तीन साल तक लगातार रिटर्न फ़ाइल किया गया है तो ऐसी स्थिति में केस ज़्यादा मजबूत होता है
और
यह माना जाता है कि मरने वाला व्यक्ति अपने परिवार का रेगुलर अर्नर था
और
अगर वह जिन्दा रहता तो अपने परिवार के लिए अगले दस सालो में वर्तमान आय का दस गुना तो कमाता ही जिससे वह अपने परिवार का अच्छी तरह से पालन पोषण कर पाता ।

सब सर्विस वाले लोग हैं और रेगुलर अर्नर हैं लेकिन बहुत से लोग रिटर्न फ़ाइल नहीं करते है जिसकी वजह से न तो कंपनी द्वारा काटा हुआ पैसा सरकार से वापस लेते हैं और न ही इस प्रकार से मिलने वाले लाभ का हिस्सा बन पाते हैं ।
इधर जल्दी में हमारे कई साथी / भाई एक्सीडेंटल डेथ में हमारा साथ छोड़ गए लेकिन जानकारी के अभाव में उनके परिवार को आर्थिक लाभ नहीं मिल पाया ।

Source - forwarded
*Section 166 of the Motor act, 1988 (Supreme Court Judgment under Civil Appeal No. 9858 of 2013, arising out of SLP (C) No. 1056 of 2008) Dt 31 Oct 2013.*

इस मेसेज को अधिक से अधिक फारवर्ड करे धन्यवाद

23/07/2020

🔥बहुत सुन्दर और ज्ञान वर्धक प्रसंग...🔥

*पहली बात: हनुमान जी जब संजीवनी बूटी का पर्वत लेकर लौटते है तो भगवान से कहते है :- ''प्रभु आपने मुझे संजीवनी बूटी लेने नहीं भेजा था, बल्कि मेरा भ्रम दूर करने के लिए भेजा था और आज मेरा ये भ्रम टूट गया कि मैं ही आपका राम नाम का जप करने वाला सबसे बड़ा भक्त हूँ''।*

*भगवान बोले :- वो कैसे ...?*

*हनुमान जी बोले :- वास्तव में मुझसे भी बड़े भक्त तो भरत जी है, मैं जब संजीवनी लेकर लौट रहा था तब मुझे भरत जी ने बाण मारा और मैं गिरा, तो भरत जी ने, न तो संजीवनी मंगाई, न वैध बुलाया।*
*कितना भरोसा है उन्हें आपके नाम पर, उन्होंने कहा कि यदि मन, वचन और शरीर से श्री राम जी के चरण कमलों में मेरा निष्कपट प्रेम हो, यदि रघुनाथ जी मुझ पर प्रसन्न हो तो यह वानर थकावट और पीड़ा से रहित होकर स्वस्थ हो जाए।*
*उनके इतना कहते ही मैं उठ बैठा।*
*सच कितना भरोसा है भरत जी को आपके नाम पर।*

*🔥शिक्षा :- 🔥*
*हम भगवान का नाम तो लेते है पर भरोसा नही करते, भरोसा करते भी है तो अपने पुत्रो एवं धन पर, कि बुढ़ापे में बेटा ही सेवा करेगा, धन ही साथ देगा।*
*उस समय हम भूल जाते है कि जिस भगवान का नाम हम जप रहे है वे है, पर हम भरोसा नहीं करते।*
*बेटा सेवा करे न करे पर भरोसा हम उसी पर करते है।*

*🔥दूसरी बात प्रभु...! 🔥*

*बाण लगते ही मैं गिरा, पर्वत नहीं गिरा, क्योकि पर्वत तो आप उठाये हुए थे और मैं अभिमान कर रहा था कि मैं उठाये हुए हूँ।*
*मेरा दूसरा अभिमान भी टूट गया।*

*🔥शिक्षा :- 🔥*
*हमारी भी यही सोच है कि, अपनी गृहस्थी के बोझ को हम ही उठाये हुए है।*
*जबकि सत्य यह है कि हमारे नहीं रहने पर भी हमारा परिवार चलता ही है।*

*जीवन के प्रति जिस व्यक्ति कि कम से कम शिकायतें है, वही इस जगत में अधिक से अधिक सुखी है।*

*ये राम नाम बहुत ही सरल सरस, मधुर ओर अति मन भावन है मित्रो----- जिंदगी के साथ भी ओर जिंदगी के बाद भी*
*⛳जय श्री राम⛳*

22/07/2020

प्रिय सदस्यो हम आर्थिक चुनौतियों के दौर में हैं। व्यापार या काम धन्धा ठप्प हो गया। पेमेंट नहीं आ रही, बिक्री न के बराबर है । याद रखना है कि ये हालात हमारी वजह से नहीं आए हैं।
आप ख़ुद को दोष न दें। न हार, अपमानित महसूस करें। रास्ता नज़र नहीं आएगा लेकिन हिम्मत न हारें। कम से कम खर्च करें। किस्तों मेँ कटौती करे ।
अपनी मानसिक परेशानियों को लेकर अकेले न रहें। दोस्तों से बात करें, रिश्तेदारों से बात करें।
किसी तरह का बुरा ख़्याल आए तो न आने दें।
इस स्थिति से कोई नहीं बच सकता।
धीरे धीरे खुद को पहाड़ काट कर नया रास्ता बनाने के लिए तैयार करें।

अपनी भाषा या सोच ख़राब न करें।
कुछ भी हो जाए, जीना है, कल के लिए।
धीरज रखें। कम में जीना है। यह वक्त हमारा इम्तहान लेने आया है।

भरोसा रखिए जब हम एक बार शून्य से शुरू कर यहाँ तक आये थे तो एक और बार शून्य से शुरू कर हम कहीं से कहीं पहुँच जाएँगे। बस यूँ समझिए कि हम लूडो (सांप सीढ़ी) खेल रहे थे। 99 पर साँप ने काट लिया है लेकिन हम गेम से बाहर नहीं हुए हैं। क्या पता कब सीढ़ी मिल जाए। थोड़े दिन झटके लगेंगे, उदासी रहेगी लेकिन हँसते-मुस्कराते रहिये। हम दोबारा बैलगाड़ी से शुरुआत करके मर्सिडीज तक पहुंचने का हौसला रखते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें ।अपने आपको परिवार को बीमारी से बचाकर रखें यही हमारी 2020 वें साल की कमाई है

*सदैव सकारात्मक रहे*
प्रीतकमल सिंघ बोबी
Puneet Jain
GO Green Charitable Trust

16/06/2020

*एक दोस्त से पूछा, जो 50 पार कर चुका है और 60 की ओर जा रहा है। वह अपने जीवन में किस तरह का बदलाव महसूस कर रहा है?*
I asked one of my friends who has crossed 50 & is heading to 60. What sort of change he is feeling in him?

*उसने निम्नलिखित बहुत दिलचस्प पंक्तियाँ भेजीं, जिन्हें आप सभी के साथ साझा करना चाहूँगा ....।*
He sent me the following very interesting lines, which i would like to share with you all.....

*• मेरे माता-पिता, मेरे भाई-बहनों, मेरी पत्नी, मेरे बच्चों, मेरे दोस्तों से प्यार करने के बाद, अब मैं खुद से प्यार करने लगा हूं।*
• After loving my parents, my siblings, my spouse, my children, my friends, now I have started loving myself.

*• मुझे बस एहसास हुआ कि मैं "एटलस" नहीं हूं। दुनिया मेरे कंधों पर टिकी नहीं है।*
• I just realized that I am not “Atlas”. The world does not rest on my shoulders.

*• मैंने अब सब्जियों और फलों के विक्रेताओं के साथ सौदेबाजी बंद कर दी। आखिरकार, कुछ रुपए अधिक देनेसे मेरी जेब में कोई छेद नहीं होगा, लेकिन इससे इस गरीब को अपनी बेटी की स्कूल फीस बचाने में मदद मिल सकती है।*
• I now stopped bargaining with vegetables & fruits vendors. After all, a few Rupees more is not going to burn a hole in my pocket but it might help the poor fellow save for his daughter’s school fees.

*• मैं बची चिल्लर का इंतजार किए बिना टैक्सी चालक को भुगतान करता हूं। अतिरिक्त धन उसके चेहरे पर एक मुस्कान ला सकता है। आखिर वह मेरे मुकाबले जीने के लिए बहुत मेहनत कर रहा है|*
• I pay the taxi driver without waiting for the change. The extra money might bring a smile on his face. After all he is toiling much harder for a living than me.

*• मैंने बुजुर्गों को यह बताना बंद कर दिया कि वे पहले ही कई बार उस कहानी को सुना चुके हैं। आखिर वह कहानी उनकी अतीत की यादें ताज़ा करती है और जिंदगी जीने का होंसला बढाती है |*
• I stopped telling the elderly that they've already narrated that story many times. After all, the story makes them walk down the memory lane & relive the past.

*• कोई इंसान अगर गलत भी हो तो मैंने उसको सुधारना बंद किया है । आखिर सबको परफेक्ट बनाने का ओन मुझ पर नहीं है। ऐसे परफेक्शन से शांति अधिक कीमती है।*
• I have learnt not to correct people even when I know they are wrong. After all, the onus of making everyone perfect is not on me. Peace is more precious than perfection.

*• मैं अब सबकी तारीफ बड़ी उदारता से करता हूं। यह न केवल तारीफ प्राप्तकर्ता की मनोदशा को उल्हासित करता है, बल्कि यह मेरी मनोदशा को भी ऊर्जा देता है!!*
• I give compliments freely & generously. After all it's a mood enhancer not only for the recipient, but also for me

*• अब मैंने अपनी शर्ट पर क्रीज या स्पॉट के बारे में सोचना और परेशान होना बंद कर दिया है। मेरा अब मानना है की दिखावे के अपेक्षा व्यक्तित्व ज्यादा मालूम पड़ता है।*
• I have learnt not to bother about a crease or a spot on my shirt. After all, personality speaks louder than appearances.

*•मैं उन लोगों से दूर ही रहता हूं जो मुझे महत्व नहीं देते। आखिरकार, वे मेरी कीमत नहीं जान सकते, लेकिन मैं वह बखूबी जनता हूँ।*
• I walk away from people who don't value me. After all, they might not know my worth, but I do.

*• मैं तब शांत रहता हूं जब कोई मुझे "चूहे की दौड़" से बाहर निकालने के लिए गंदी राजनीति करता है। आखिरकार, मैं कोई चूहा नहीं हूं और न ही मैं किसी दौड़ में शामिल हूं।*
• I remain cool when someone plays dirty politics to outrun me in the rat race. After all, I am not a rat & neither am I in any race.

*• मैं अपनी भावनाओं से शर्मिंदा ना होना सीख रहा हूं। आखिरकार, यह मेरी भावनाएं ही हैं जो मुझे मानव बनाती हैं।*
• I am learning not to be embarrassed by my emotions. After all, it's my emotions that make me human.

*• मैंने सीखा है कि किसी रिश्ते को तोड़ने की तुलना में अहंकार को छोड़ना बेहतर है। आखिरकार, मेरा अहंकार मुझे सबसे अलग रखेगा जबकि रिश्तों के साथ मैं कभी अकेला नहीं रहूंगा।*
• I have learnt that it’s better to drop the ego than to break a relationship. After all, my ego will keep me aloof whereas with relationships I will never be alone*.

*• मैंने प्रत्येक दिन ऐसे जीना सीख लिया है जैसे कि यह आखिरी हो। क्या पता, आज का दिन आखिरी हो!*
• I have learnt to live each day as if it's the last. After all, it might be the last.

*सबसे महत्वपूर्ण*–
MOST IMPORTANT

• I am doing what makes me happy. After all, I am responsible for my happiness, and I owe it to me.
*• मैं वही काम करता हूं जो मुझे खुश करता है। आखिरकार, मैं अपनी खुशी के लिए जिम्मेदार हूं, और मै उसका हक़दार भी हूँ।*
💐🌷🌺🌸🍁🌺🌸🍁🌸🌹💐

✅Lesson for all of us✅.

12/05/2020

*कोविड 19* यानि कोरोना महामारी भारत में धीरे धीरे गति बड़ा रही हैं, एम्स के निदेशक डॉ० गुलेरिया के अनुसार मई, जून व जुलाई 2020 माह मे सबसे बड़ी संख्या में लोगो को संक्रमित होने की आशंका है।।
अगर हम इन निम्नलिखित सुझावों पर ध्यान देंगे तभी सुरक्षित रह सकते है।corona से सावधानी के लिए, बचना है तो ध्यान रखना ही पड़ेगा ।इसे बार बार पढ़ें, यही जीवन है

*जैसे*
*1* -- नोट की अदला बदली करना, थूक लगाकर नोट गिनने से बचे ।
*2* - सब्जी को सलाद के रूप में कच्ची खाने से पूर्व नमक के पानी से ठीक से साफ कर लें।
*3* - सब्जी काटते वक़्त सब्जी फैलाकर न काटे, जिस बर्तन में सब्जी रखी हो बाद में इन्हीं बर्तनों को, चाकू व हाथ को साबुन से धो ले । *
*हो सके तो सूखी सब्जियां* खाएं ।
*4* - बाहर जाकर कहीं भी बेंच पर न बैठे । बाहर की हर वस्तु से टकराने से बचे।
*5* . यदि घर के थोड़े भी बाहर गए हो चाहे टहलने या सब्जी के लिए तो रोड से आकर अपनें पैरो को व चप्पल को घिसकर सर्फ के पानी से फिर हाथ को साबुन से 40 सेकंड तक बाहर ही धोए और घर मे दूर ही रखे।
*6* - यदि ज्यादा देर तक बाहर गए हो तो हाथ पैर धोकर सीधे बाथरूम जाकर सभी कपड़ों को गर्म पानी में भिगो दे फिर नहा ले ।
*7* - मोबाइल को सेनेटाइजर से साफ करते रहें।
*8* - अगर आपने गेस सिलेंडर मंगाया है तो उसे 4-5 दिन तक न छुए ।
*9* - किसी से बात करते हुए मूह से थूक उड़ता ही है इसलिए हमेशा मास्क पहने, दूरी बनाकर बात करे।
*10* - मित्र पड़ोसी के साथ ओवर कॉन्फिडेंस में एकजुट होकर पास पास न बैठे।
*11* - किसी ने भोजन दिया हो तो रोटी सब्जी को दुबारा गर्म करना न भूले ।
*12* - गमछा, रुमाल, या मास्क पर
बार बार हाथ लगाने से खतरा और ज्यादा होता है, इसलिए इनको रोज धोए । मास्क ,गमछा, रुमाल, एक ही तरफ से पहने । ऊपरी हिस्सा अंदर कभी न आने पाए।
*13* - बाहर से आई हुई प्रत्येक वस्तु को जल्दी हाथ न लगाए बहुत सी पालीथीन वाली चीजों को सर्फ से अच्छी तरह से धोए या गर्म पानी में खाने वाला सोड़ा डालकर धूप में रखे । **दवाई (रेपर)को तो अवश्य ही साबुन से धोए **
*14* - सब्जी, फल के ठेले वालों व कचरे की गाड़ी से दूरी बनाए।
*15* - राशन की दुकान पर कोई जाए तो वहां बहुत ही ज्यादा सावधानी रखे ।
*16-* बाहर जाते समय मास्क व *चशमे* का उपयोग भी ज्यादा से ज्यादा करे, क्योंकि आख में हाथ लग सकता है ।
*17* - 3 लेयर के कपड़े के 2- 3 मास्क रखे, उसे बार बार धोए व बदले। *मास्क को बीच से कभी न छुएं साइड से ही पकड़े*
*18-* अपने किचन ठीक से साफ रखें।सर्फ से साफ करें।
*19* - घर में बाथरूम में, सीढ़ी पर ध्यान से चले, अभी docter की कमी है .
*20* - देर तक सांस रोकने की प्रैक्टिस व अन्य योगा भी करे । और हल्दी के दूध का सेवन अवश्य करें ा
*21-* हींग का व अन्य सभी मसाले का उपयोग खाने में जरूर करे। लहसुन का प्रयोग करें।
इन सब बातों का विशेष रूप से पालन कीजिये, ताकि आपका परिवार सुरक्षित रह सके *असावधानियां* पूरे परिवार को ले डूबेगी,कृपया लापरवाही न करें व ओवर कांफिडेंस में नही रहें।
ये बात सभी को बता सकते है, समझा सकते है।

*ये आपका फर्ज है इस वक़्त ये बातें भोजन से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है* I इसे *बार बार पोस्ट* करने में *संकोच न करे,* ये पोस्ट सभी के लिए लाइफ में *महत्वपूर्ण* है।
धन्यवाद
वक़्त अभी नाजुक दौर में है, अतः घर पर परिवार के साथ रहे, सुरक्षित रहे।

आपके शुभचिंतक-:

गो गरीन चैरिटेबल ट्रस्ट, पटियाला।

Address

C-7, 1st Floor, Focal Point
Patiala
147001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Go Green Charitable Trust posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Go Green Charitable Trust:

Share