09/01/2025
शी कैब एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संचालित होता है, यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भी बना रही है। उत्तराखंड के हर कोने में अपनी सेवाएं देती हुई शी कैब सुरक्षा, सुविधा और भरोसे का प्रतीक बन चुकी है।
श्रुति, सहेली ट्रस्ट की संस्थापक, श्रुति ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए यह साबित किया है कि जब महिलाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलते हैं, तो वे समाज के हर क्षेत्र में बदलाव ला सकती हैं।
आइए सहेली ट्रस्ट का समर्थन करें और महिलाओं को सशक्त बनाने के इस महत्वपूर्ण प्रयास में अपनी भागीदारी निभाएं
सहेली – हर महिला की दोस्त।