ARTO Chandauli

ARTO Chandauli Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ARTO Chandauli, Transportation Service, NH 19, Ganj khawaja, Chandauli.

सड़क यातायात संकेतों का उपयोग सड़क पर चलने वाले ड्राइवरों, पैदल यात्रियों और अन्य लोगों का मार्गदर्शन करने, उन्हें चेताव...
22/11/2025

सड़क यातायात संकेतों का उपयोग सड़क पर चलने वाले ड्राइवरों, पैदल यात्रियों और अन्य लोगों का मार्गदर्शन करने, उन्हें चेतावनी देने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित हो सके। इन संकेतों का पालन करना सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और यह ड्राइवरों को यह बताता है कि कब रुकना है, कहाँ पार्क करना है, और किन लेन का उपयोग करना है।

महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता 👮‍♀️मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का सतत...
16/10/2025

महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता 👮‍♀️
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का सतत प्रयास।

रोड़ सेफ्टी यातायात गैलेरी के अंतर्गत दिनाँक-15-10-2025 को  राजकीय हाई स्कूल कौड़िहार में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम प...
16/10/2025

रोड़ सेफ्टी यातायात गैलेरी के अंतर्गत दिनाँक-15-10-2025 को राजकीय हाई स्कूल कौड़िहार में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम पर निबंध प्रतियोगिता एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली बनाई गई।

इमरजेंसी वाहनों को तुरन्त रास्ता दीजिये!!इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देना हमारी इंसानियत और समझदारी दोनों है।
15/10/2025

इमरजेंसी वाहनों को तुरन्त रास्ता दीजिये!!
इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देना हमारी इंसानियत और समझदारी दोनों है।

राजकीय हाईस्कूल कोनिया चंदौली में आज दिनाँक  15.10 2025 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता...
15/10/2025

राजकीय हाईस्कूल कोनिया चंदौली में आज दिनाँक 15.10 2025 को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में  दिनांक 13/10/2025 को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली न...
15/10/2025

पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में दिनांक 13/10/2025 को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रैली निकाली गई व विद्यार्थियों एवं समस्त प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को शपथ भी दिलायी गई।

महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता 👮‍♀️संकट की घड़ी में अब महिलाएँ रहें निश्चिंत —📞 112 और 1090 हमेशा आपके साथ हैं।मिश...
14/10/2025

महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता 👮‍♀️
संकट की घड़ी में अब महिलाएँ रहें निश्चिंत —
📞 112 और 1090 हमेशा आपके साथ हैं।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का सतत प्रयास।

मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2025 को परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन के माध्यम से  महिलाओं एवं बालिकाओं की ...
10/10/2025

मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत आज दिनांक 10.10.2025 को परिवहन विभाग की पब्लिसिटी वैन के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा सम्मान से संबंधित वीडियो के द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

दिनांक-09.10.2025 को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय चन्दौली में मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत महिलाओं के स्वावलम्बन के दृष्टिग...
10/10/2025

दिनांक-09.10.2025 को उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय चन्दौली में मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत महिलाओं के स्वावलम्बन के दृष्टिगत कुल 06 महिलाओं कु0 निधि अग्रवाल, कु0 आकांक्षा गुप्ता, कु0 शिवान्या, कु0 सोनम यादव, कु0 अर्चना कुमारी, कु0 रेशमा परवीन को ड्राईविंग प्रशिक्षण पूर्ण होने पर ड्राईविंग लाईसेंस प्रदान किया गया।
कार्यालय पर आये पब्लिसिटी वैन के माध्यम से मिशन शक्ति-5.0 व सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित शासन द्वारा जारी वीडियों क्लीप को दिखाया गया एवं महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट का वितरण किया गया, जिनसे उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारी प्राप्त हुयी। छात्राओं/महिलाओं को सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने सम्बन्धी पहलुओं जैसे जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर और महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा पर चर्चा की गयी। परिवहन विभाग चन्दौली द्वारा महिलाओं को ड्राईविंग लाईसेंस बनाने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु जनपद के समस्त मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूलों के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं को मोटर ड्राईविंग प्रशिक्षण रियायती दरों पर उपलब्ध कराये।

02/10/2025
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ’’मिशन शक्ति’’ वर्ष 202...
26/09/2025

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए ’’मिशन शक्ति’’ वर्ष 2020 में प्रारम्भ किया गया था। वर्ष 2025 में पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति पॉचवे चरण के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी विभागों के समेकित प्रयासों से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
आज दिनांक-26.09.2025 को अपराह् 12ः00 बजे उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय चन्दौली में मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की छात्राओं/महिलाओं को जागरूक करने हेतु बाबा कीनाराम डिजिटल लाइब्रेरी चन्दौली की अध्ययरत् सभी छात्राओं/महिलाओं को सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाये जाने सम्बन्धी पहलुओं जैसे जनसंख्या अनुपात, जन्म/मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर और महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा पर चर्चा की गयी। साथ ही उपस्थित बालिकाओं को सड़क सुरक्षा एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत पब्लिक एड्रेस के माध्यम से विडियों क्लीप भी दिखायी गयी जिनसे उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारी प्राप्त हुयी। इस सम्बन्ध में डॉ0 सर्वेश गौतम द्वारा छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जनपद चन्दौली में मात्र 6 प्रतिशत महिलाओं ही ड्राईविंग लाईसेंस के लिए आवेदन करती हैं जिसमें विशेष जारूकता की आवश्यकता है। परिवहन विभाग चन्दौली द्वारा महिलाओं को ड्राईविंग लाईसेंस बनाने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु जनपद के समस्त मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूलों के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं को मोटर ड्राईविंग प्रशिक्षण रियायती दरों पर उपलब्ध कराये।
डॉ0 सर्वेश गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, चन्दौली द्वारा गोष्ठी में उपस्थित 26 बालिकाओं को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के साथ ही मिशन शक्ति-5.0 गोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र निर्गत किया गया ।

G H S Koniya  Chandauli  विद्यालय में सड़क सुरक्षा रैली आज निकली गई।
24/09/2025

G H S Koniya Chandauli विद्यालय में सड़क सुरक्षा रैली आज निकली गई।

Address

NH 19, Ganj Khawaja
Chandauli
232120

Website

https://parivahan.gov.in/parivahan/

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARTO Chandauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to ARTO Chandauli:

Share